Advertisement

विद्युत जामवाल ने -8 डिग्री टेंपरेचर में बर्फ से जमी झील में लगाई डुबकी, वीडियो देख कांप उठेंगे आप

कमांडो फेम विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे. विद्युत जामवाल ने कड़कड़ाती ठंड में कपड़े उतारकर बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाई है.

विद्युत जामवाल ने बर्फ से जमी झील में लगाई डुबकी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 26 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST
  • विद्युत जामवाल ने बर्फ से जमी झील में लगाई डुबकी.
  • वीडियो में विद्युत ये भी बताते हैं कि इस वक्त इस जगह का टेंपरेचर -8 डिग्री है.

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal)  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. विद्युत अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले खूब पसंद भी करते हैं. इतना ही नहीं विद्युत जामवाल की फिटनेस देखकर किसी को भी जलन हो सकती है. इस बीच विद्युत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में विद्युत जामवाल बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाते दिख रहे हैं. ये वीडियो देख कर आप भी ठंड से कांप जाएंगे. 

ठंड के मौसम में जब तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरने लगता है तभी हालत खराब हो जाती है. ऐसे में कोई आपको -8 डिग्री सेल्सियस तापमान मे रहने को कह दे तो. जाहीर सी बात है ये बात सुनकर ही दांत किटकिटाने लगते हैं. पर अपने खतरनाक स्टंट्स के लिए फेमस विद्युत जामवाल ने इस चुनौती को भी पार किया है और बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाई है. कमांडो फेम विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक ऐसी जगह पर नजर आ रहे हैं जहां चारों ओर केवल बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. ऐसी हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच विद्युत ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर फैंस दंग रह गए हैं. आप भी देखिए ये वीडियो. 

बर्फ से जमी झील में लगाई डुबकी

विद्युत जामवाल ने कड़कड़ाती ठंड में कपड़े उतारकर बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाई है. वीडियो में वो बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं. जहां हर तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है. विद्युत पहले तो मोटे ऊनी कपड़े पहने रहते हैं, लेकिन धीरे- धीरे वो अपने कपड़े उतारते हैं और फिर बर्फीली झील में उतर जाते हैं. वीडियो में विद्युत ये भी बताते हैं कि इस वक्त इस जगह का टेंपरेचर  -8 डिग्री है. बता दें एक्टर इन दिनों कश्मीर में हैं. इस वीडियो को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, ‘अगर कोई आपसे कहता है कि ये मुश्किल तो है तो आसान है कि उसे किया जाए.’ विद्युत का ये वीडियो और उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. लोग ना सिर्फ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं. लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement