बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी भक्ति को लेकर चर्चा में हैं. इस बार दोनों मुंबई में अमेरिकी सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में पहुंचे, जहां कपल भजनों पर झूमता और हरि नाम का जाप करता नजर आया. सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में विराट-अनुष्का का आध्यात्मिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
कीर्तन में अनुष्का शर्मा बैंगनी रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं. वहीं, विराट कोहली काली टी-शर्ट और ट्राउजर में काफी कैजुअल लुक में दिखाई दिए. दोनों एक-दूसरे के बगल में बैठकर कीर्तन का आनंद लेते दिखे. वायरल वीडियो में कपल भजन गाता, तालियां बजाता और हरि नाम का जाप करता नजर आया. खास बात यह रही कि दोनों बिना जूते-चप्पल के बैठे दिखाई दिए. इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके भक्ति भाव की तारीफ कर रहे हैं. कैमरे की तरफ कुछ पल देखने के बाद दोनों फिर से संगीत और भजनों में खो गए.
अलीबाग से मुंबई पहुंचे थे विराट-अनुष्का
कीर्तन में शामिल होने से पहले विराट और अनुष्का अलीबाग से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे. इसके बाद दोनों कृष्ण दास के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए और साथ में शाम बिताई.
कौन हैं कृष्ण दास?
कृष्ण दास अमेरिकी सिंगर हैं, जो भारतीय भक्ति संगीत और मंत्रों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए जाने जाते हैं. उनके कीर्तन में पारंपरिक भारतीय भजनों के साथ पश्चिमी संगीत का मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग भक्ति और संगीत का आनंद लेने पहुंचते हैं.
पहले भी आध्यात्मिक रंग में दिख चुका है कपल
विराट और अनुष्का का आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना कोई नई बात नहीं है. जुलाई 2026 में दोनों लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित प्रार्थना सभा में भी पहुंचे थे. इसके अलावा कपल प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने जा चुका है. दोनों नीम करोली बाबा की शिक्षाओं के प्रति भी श्रद्धा रखते हैं.
ये भी पढ़ें: