Nana Patekar Death: महान अभिनेता और फिल्ममेकर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह 5:20 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दिग्गज अभिनेता के अचानक निधन ने करोड़ों फैंस और पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. नाना पाटेकर ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है. नाना को फिल्मी प्रेमी परिंदा, प्रहार: द फाइनल अटैक, तिरंगा, क्रांतिवीर, अबतक छप्पन, अपहरण, वेलकम, अग्निसाक्षी जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं. नाना पाटेकर स्क्रीन पर अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग के लिए चर्चा में रहे हैं. आपको मालूम हो कि नाना की जिंदगी कैमरे के सामने जितनी शानदार दिखी, निजी जिंदगी में उतनी ही संघर्षों से भरी रही. नाना ने अपने बचपन में काफी आर्थिक तंगी देखी, लेकिन अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. आइए जानते हैं नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन हैं और अपनों के लिए कितनी संपत्ति यह महान अभिनेता छोड़ गए हैं.
नाना के परिवार में कौन-कौन
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में गजानंद पाटेकर और निर्मला पाटेकर के घर हुआ था. नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. नाना के पिता टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े थे, जबकि उनकी मां गृहिणी थीं. नाना पाटेकर के कुल 7 भाई-बहन थे. नाना ने एक इंटरव्यू में कहा था हमारे सभी भाई-बहन गुजर गए बस मैं अकेला रह गया. मां-बाप और भाई-बहन नहीं हैं तो मैं अब इस दुनिया का नहीं रहा. मेरे सभी वहां दूसरी दुनिया में हैं. नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर का निधन 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में हुआ था. एक इंटरव्यू में नाना ने बताया था कि जब वह 28 साल के थे तो उकने पिता गजानंद पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
फिल्म इंडस्ट्री में हुई थी नीलकांती पाटेकर से मुलाकात
नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकांती पाटेकर से शादी की थी.नीलकंती एक्ट्रेस व प्रोड्यूसर रही हैं. नाना और नीलकांती की मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री में हुई थी. उन दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर उन्होंने शादी कर ली. इसके बाद नाना और नीलकंती दो बेटों के माता-पिता बने. हालांकि बड़े बेटे दुर्वासा का दो साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था और छोटे बेटे मल्हार पाटेकर हैं. मल्हार पाटेकर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखते हैं. आपको मालूम हो कि नाना पाटेकर कुछ सालों से अपनी पत्नी से अलग-अलग रह रहे थे. इसके बावजूद दोनों का रिश्ता कानूनी तौर पर बरकरार रहा और दोनों ने कभी पब्लिक रूप से तलाक की बात नहीं की. नाना पाटेकर ने हमेशा अपने परिवार को लेकर ज्यादा सार्वजनिक चर्चा से दूरी बनाए रखी. नाना पाटेकर फिल्मों से दूर समय में खेती, समाजसेवा और किसानों के लिए काम करने में अपना समय व्यतित करते थे.
नाना पाटेकर ने बचपन से ही देखा संघर्ष
नाना पाटेकर फिल्मों में आने से पहले पोस्टर और दूसरी पेंटिंग बनाने का काम करते थे. एक समय वह फिल्मी पोस्टर और सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग तक पेंट करते थे. 13 साल की उम्र में वह सिनेमा के पोस्टर बनाया करते थे और इसके बदले उन्हें करीब 35 रुपए और एक वक्त का खाना मिलता था. नाना का झुकाव बचपन से ही अभिनय की तरफ था. नाना ने गांव में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया था. इस एक्टर के पिता भी थिएटर में दिलचस्पी रखते थे और इस तरह से नाना के अभिनय प्रेम को प्रोत्साहन मिला. आगे चलकर नाना का यही शौक उनका करियर बन गया. नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने एक्टिंग करनी शुरू की थी तो उनकी पहली सैलरी सिर्फ 750 रुपए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नाना पाटेकर की मौजूद समय में कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपए बताई जाती है.