Advertisement

इंटरव्यू के बीच इस एक्ट्रेस के पैर चूमने लगे राम गोपाल वर्मा, फिल्म प्रमोट करने के लिए पार कीं सभी हदें!

राम गोपाल वर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म डेंजरस के लिए आशु को इंटरव्यू दिया है. 'डेंजरस' एक लेसबियन क्राइम स्टोरी है, जो 9 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में दो महिलाओं के बीच बहुत बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं.

Ashu Reddy, RGV
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST
  • डायरेक्टर राम गोपाल ने की हद पार
  • वीडियो में राम गोपाल वर्मा जमीन पर बैठे दिख रहे हैं.

राम गोपाल वर्मा कभी अपने फिल्मों की वजह से तो कभी अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा की चर्चा हो रही है. वजह है उनका एक वीडियो. इस वीडियो में वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरआशु रेड्डी के पैरों को किस करते हुए दिख रहे हैं. राम गोपाल वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन को लेकर आशु को इंटरव्यू दिया है. जिसके कुछ क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. इन क्लिप्स में देखा जा सकता है कि किस तरह वह आशु रेड्डी Ashu Reddy का पैर उठाकर उसे केवल चूमते ही नहीं बल्कि उसे लिक करते भी दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिसकी वजह से वह विवादों में भी घिर जाते हैं. अपने इस ताजा वीडियो की वजह से भी वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं, फैंस को राम गोपाल वर्मा द्वारा फिल्म को प्रमोट करने का ये तरीका पसंद नहीं आ रहा है और उनकी किरकिरी हो रही है. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा- यह बेहद आपत्तिजनक है. फिल्मों को प्रमोट करने का यह तरीका कतई सही नहीं हो सकता है.

क्या है वीडियो में?

वीडियो में राम गोपाल वर्मा जमीन पर बैठे हैं, जबकि आशु वहीं उनके सामने सोफे पर बैठी उनसे बातें करती दिख रही हैं. इस वीडियो में वह आशु के पैरों को किस भी करते हुए दिख रहे हैं, वहीं आशु रेड्डी भी राम गोपाल वर्मा को किस करती हैं. वीडियो में राम गोपाल वर्मा को आशु को यह सलाह देते हैं कि कभी शादी मत करना क्योंकि इससे उसके पति को पूरे शरीर पर अधिकार मिल जाएगा. वह तुम्हारी इज्जत नहीं करेगा. 

 

कौन हैं आशु रेड्डी

आशु डलास बेस्ड सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. आशु रेड्डी के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फोलोवर्स हैं. रेड्डी मूल रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं. आशु ने 2018 में चल मोहन रंगा से फिल्मों में डेब्यू किया था. आशु बिग बॉस तेलगू के सीजन 3 में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि वह पांचवें हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं थीं. बिग बॉस में आशु ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक ही समय में दो लड़कों को डेट किया था. 

लेसबियन क्राइम स्टोरी है डेंजरस

बता दें राम गोपाल वर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म डेंजरस के लिए आशु को इंटरव्यू दिया है. 'डेंजरस' एक लेसबियन क्राइम स्टोरी है, जो 9 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में दो महिलाओं के बीच बहुत बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं. राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड में 'रंगीला', 'कंपनी', 'सत्या', 'भूत' और 'सरकार' जैसी शानदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. राम गोपाल वर्मा अब बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वे ऐसी विवादित फिल्में बनाते रहते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement