Advertisement

कौन है भूमि पेडनेकर का कथित बॉयफ्रेंड यश कटारिया...जिसके साथ सिड-कियारा के रिसेप्शन में नजर आईं भूमि

हाल ही में भूमि पेडनेकर को सिद्धार्थ और कियार आडवाणी के रिसेप्शन में स्पॉट किया गया. भूमि जब वहां से निकल रही थी तब उन्हें एक शख्स छोड़ने आया जोकि कार के अंदर जाकर उन्हें किस करता है. खबर है कि ये शख्स भूमि का बॉयफ्रेंड है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

वेलेंटाइन डे हमें कुछ नए तो कुछ पुराने सरप्राइजेस देकर गया. लगता है बॉलीवुड स्टार्स आजकल सरप्राइजेस के मूड में हैं. हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और भूमि पेडनेकर ने मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन दिया था, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए थे. इस पार्टी के बाद भूमि पेडनेकर के नाम की अचानक से चर्चा होने लगी. एक अपने लुक्स को लेकर दूसरा भूमि के साथ दिखे मिस्ट्री मैन को लेकर. 

दरअसल कियारा और सिद्धार्थ के रिसेप्शन से लौटने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसके बाद से हर कोई जानना चाह रहा है कि भूमि के साथ ये अंजान शख्स कौन है? वायरल वीडियो में शख्स का नाम यश कटारिया बताया जा रहा है जो कार के अंदर उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं.

कौन है यश कटारिया?
भूमि पेडनेकर के कथित बॉयफ्रेंड यश कटारिया 28 साल के बिजनेसमैन हैं जोकि भारत में रहते हैं. यश कटारिया की दोस्ती रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी से काफी अच्छी है. काफी समय से ऐसी अटकलें थीं कि भूमि पेडनेकर कथित तौर पर यश कटारिया नाम के एक बिल्डर के साथ रिश्ते में हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन पैपराज़ी के सामने कभी एक साथ स्पॉट नहीं हुए.भूमि पेडनेकर यश कटारिया को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करती हैं लेकिन उनका अकाउंट प्राइवेट है.

बता दें कि भूमि पेडनेकर हाल ही में गोविंदा नाम मेरा फिल्म में नजर आई थीं. फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और विक्की कौशल भी थे. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो भक्षक, द लेडी किलर और भीड़ नाम से उनकी फिल्में आने वाली हैं. भक्षक में भूमि एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी. वहीं भीड़ में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे. इसके अलावा अर्जुन कपूर के साथ भी उनकी दो फिल्में आने वाली हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement