Advertisement

Laapataa Ladies: मिल गया वीकेंड का जबरदस्त प्लान! महिला दिवस के मौके पर मात्र 100 रुपये में सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्म

International Women's Day के खास मौके पर 'लापता लेडीज' का टिकट प्राइज घटाकर सिर्फ 100 रुपये कर दिया गया है. किरण राव के निर्देशन में बनी और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित, 'लापता लेडीज' 1 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी.

Laapataa Ladies
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म लापता लेडीज के टिकट की कीमतों को घटा दिया है. अगर आप वीमेंस डे के मौके पर लापता लेडीज देखने जाते हैं तो आपको सिर्फ 100 रुपये टिकट के देने होंगे. यह कदम 1 मार्च, 2024 को रिलीज होने के बाद से फिल्म को मिली भारी मांग और सराहना के जवाब में उठाया गया है.

कितने में मिल रहा है टिकट
किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित फिल्म 'लापता लेडीज़' की कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.बता दें कि फिल्म की कहानी डॉयरेक्टर बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता लेडीज की कहानी उनकी असल जिंदगी से जुड़ी है और इसकी स्क्रिप्ट उनपर आधारित है.इसके अलावा दिव्यनिधि शर्मा के अतिरिक्त संवादों के साथ स्नेहा देसाई द्वारा कुशलता से तैयार की गई स्क्रीनप्ले और संवाद फिल्म के आकर्षण को बढ़ाते हैं.वुमेन्स डे पर देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म की टिकट 100 रूपये करने की यह अनूठी पहल क्वालिटी सिनेमा को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने की आमिर खान प्रोडक्शन की कमिटमेंट को दर्शाता है. 

रिलीज किया नया पोस्टर
ऐसा कर के आमिर खान प्रोडक्शन्स, जो  अपनी प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग और शानदार कहानियों के लिए मशहूर का मकसद किफायती रेट्स में सिनेमाई अनुभव देकर 'लापता लेडीज' को मिले प्यार और समर्थन का जश्न मनाना है.वहीं टिकट की कम कीमत ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को बड़े पर्दे तक लाने में कामयाब होगी.इस ऑफर की जानकारी जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी.लापता लेडीज का नया पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया,'हमारी 'लापता लेडीज' को अपनी लेडीज के साथ देखने के लिए खास ऑफर. अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखें,तो आ रहे हैं ना आप?'

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'लापता लेडीज' अब तक 4.90 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है. वहीं फिल्म के कलाकराों की बात करें तो फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, रवि किशन और प्रतिभा रांटा जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement