Advertisement

फिल्म यानाई के टीज़र में दिखाई दिया अरुण विजय का गुस्से वाला अवतार, फैंस हुए दिवाने

टीजर देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'यानाई' फिल्म गांव पर आधारित एक्शन ड्रामा है. इस फिल्म में प्रिया भवानी शंकर भी नजर आ रही हैं. जो एक शांत पारंपरिक घराने की लग रही हैं. यह फिल्म मार्च 2022 में रिलीज़ हो सकती है.

अरुण विजय
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST
  • फिल्म यानाई का पहला लुक आया सामने
  • 2022 में होगी रिलिज़

फिल्म  'यानाई' ' टीजर लॉन्च हो गया है. टीजर लॉन्च होते ही फिल्म के टीजर को कॉपिराइट मुद्दों का सामना करना पड़ा. जिसकी वजह से अरूण विजय को बाद में फिल्म के टीजर का ट्वीट डिलीट करना पड़ा. ट्वीट के डिलीट के होते ही फैन्स को सदमा लगा लेकिन कुछ ही मिनटों में फिल्म का टीजर वापस लगा दिया गया. और अब फैंस फिल्म के टीजर का लुत्फ उठा रहे हैं. 

पूरी तरह से एक्शन से भरपूर है ये फिल्म

फिल्म यानाई में अरुण विजय ने पहली बार  निर्देशक हरि के साथ काम किया. इसलिए भी यह फिल्म फैंस को खास लग रही है. इस फिल्म में अरुण विजय के साथ उनकी भतीजी भी हैं. इस वजह से भी  फिल्म से उम्मीद है. फिल्म के टीजर में अरुण विजय का अवतार भी  देखने लायक है. टीजर में अरुण विजय अपने दुशमनों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. पूरे टीजर में अरुण विजय का किरदार काफी दमदार लग रहा है. ऐसा लग रहा है कि ये पूरी फिल्म एक्शन से भरपूर है.

टीजर देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि  'यानाई' फिल्म गांव पर आधारित एक्शन ड्रामा  है.  इस फिल्म में  प्रिया भवानी शंकर भी नजर आ रही हैं. जो एक शांत  पारंपरिक घराने की लग रही हैं. यह फिल्म मार्च 2022 में रिलीज़ हो सकती है.

इस फिल्म में समुथिरकानी, राधिका, अम्मू अभिरामी, इम्मान अन्नाची भी हैं. जीवी प्रकाश कुमार संगीत दिया है.  यह फिल्म अरुण विजय और हरी के साथ संगीतकार की पहली फिल्म है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement