Advertisement

Year-Ender 2021: इस साल बॉलीवुड के इन सितारों ने दी फैंस को प्रेग्नेंट होने की Good News

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लीजा हेडन ने तीसरी बार अपने प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज़ सभी को दी. लीजा हेडन ने अपने बेबी बंप के साथ फोटोशूट की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की. वीडियो में लीजा अपने बेटे से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान लीजा ने वीडियो में अपने बेटे से पूछा कि 'मम्मा की टमी में क्या है' तो उनके बेटे ने जवाब दिया, 'एक छोटी बहन…’

Year Ender 2021
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST
  • दीया मिर्जा ने मालदीव में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ दी
  • बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लीजा हेडन ने तीसरी बार अपने प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज़ सभी को दी

साल 2021 पिछले साल से कई मायनों में अलग रहा है, लेकिन कहते हैं न कि एक महामारी भी माता-पिता होने की खुशियों को छीन नहीं सकती. इस साल, बॉलीवुड की कुछ सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस ने  अपने प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज सभी को दी. ये साल, हमारा इंस्टाग्राम फीड प्रेगनेंसी की न्यूज़ और एक्ट्रेस की बेबी बंप दिखाती खूबसूरत  तस्वीरों से भरा रहा. अब जब ये साल खत्म होने वाला है, तो हम आपको एकबार फिर से इन क्यूट फोटोज को दिखाने वाले हैं. 

दीया मिर्जा 

हाल ही में पति वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधी दीया मिर्जा ने मालदीव में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ दी. अपने बेबी बंप को के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने काफी पोएटिक अंदाज़ में कैप्शन दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा "धन्य है… धरती मां के साथ एक होने का… जीवन की शक्तियों के साथ एक होने का जो हर चीज की शुरुआत है… तमाम कहानियों का, लोरियों और गानों के साथ एक होने का.. जीवन की उपज के साथ एक होने का और ढेरों आशाओं के साथ एक होने का सौभाग्य मिला है मेरे गर्भ में पल रहे इन सभी सपनों को पालने के लिए धन्य होने का’. 

श्रेया घोषाल  

बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बताया की वे प्रेग्नेंट हैं. श्रेया ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,  'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है. शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. आपके प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है, क्योंकि हम अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं.”

लीजा हेडन 

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लीजा हेडन ने तीसरी बार अपने प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज़ सभी को दी. लीजा हेडन ने अपने बेबी बंप के साथ फोटोशूट की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की. वीडियो में लीजा अपने बेटे से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान लीजा ने वीडियो में अपने बेटे से पूछा कि 'मम्मा की टमी में क्या है' तो उनके बेटे ने जवाब दिया, 'एक छोटी बहन…’

नीति मोहन 

मशहूर सिंगर नीति मोहन और एक्टर निहार पांड्या ने फरवरी में शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर बताया कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. नीति ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘1+1= 3 होने वाली मम्मी और होने वाले पापा… ये अनाउंस करने के लिए हमारी दूसरी सालगिरह से बेहतर कोई दूसरा दिन नहीं हो सकता था’.

अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा 

आयुष्मान खुराना के भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने बताया कि उनकी पत्नी आकृति आहूजा ने जून में बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी. तस्वीर में अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. वहीं एक्टर उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं.

इस तस्वीर में अपारशक्ति ने एक कैप्शन देते हुए लिखा, 'लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं.' 

ये भी पढ़े

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement