Advertisement

Yodha Trailer: सामने आया सिद्धार्थ की एक और एक्शन-पैक्ड फिल्म योद्धा का ट्रेलर...राशि खन्ना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे एक्टर

योद्धा का ट्रेलर रिलीज हो गया है.2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में योद्धा की कहानी की दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है. फिल्म में सिद्धार्थ जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे.

Yodha Trailer
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की मच अवेटेड फिल्म योद्धा वर्तमान में कई लोगों का ध्यान खींच रही है. फिल्म के पहले गाने और टीजर के बाद से लोग इसमें और भी ज्यादा दिलचस्पी लेने लग गए हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित  फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ राशि खन्ना और दिशा पटानी भी हैं. अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.

साल 2021 में आई फिल्म शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर से एक बार आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे.दो मिनट 49 सेकंड का ये ट्रेलर जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ भरा हुआ है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मार-धाड़ के साथ राशि खन्ना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को सागर आम्बरे और पुष्कर ओझा डायरेक्ट कर रहे हैं.बता दें कि योद्धा की रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है.योद्धा की पहली रिलीज डेट 7 जुलाई 2023 थी. इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर 15 सितंबर 2023 कर दिया गया था. लेकिन अब यह फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

आने वाली फिल्में
योद्धा में दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ दिखाई देने के अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ देखा गया था. इसमें भी वो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आए थे. प्रसिद्ध निर्देशक मेघना गुलज़ार के साथ सिद्धार्थ मैडॉक प्रोडक्शन,स्पाइडर को लेकर अभी बातचीत चल रही है,जो 2024 में शुरू होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी.सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत ही इसी बैनर तले बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement