स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' में होली के दिन अनुज भांग पीकर खूब तमाशा करने वाला है. वो सभी घरवालों के सामने अनुपमा से शादी का ऐलान कर देगा. 'अनुपमा' लंबे समय से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है. हर कोई इसके नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करता है. इस शो ने लोगों के दिलों में खास जगह बना रखी है. 'अनुपमा' में इन दिनों एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. देखिए 'अनुपमा' की खास झलक.