Advertisement

Good News: दूल्हे ने लौटाए ढाई लाख… शगुन में लिया सिर्फ 1 रुपया और नारियल, दहेज प्रथा पर दिया करारा संदेश

दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में एक कड़ा संदेश देते हुए गंगोह क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी शिवा सैनी ने अपनी शादी में पेश किए ढाई लाख रुपए लौटा दिए, और शगुन में केवल एक रुपया और नारियल कबूला.

वर शिवा वधू के साथ
राहुल कुमार
  • सहारनपुर,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

देश में दहेज प्रथा एक ऐसी कुरीति है जिसके चलते कई लड़कियों की शादी नहीं हो पाती. यहां तक कि जिनकी शादी हो भी जाती है, और कई मामले ऐसे देखे जाते हैं जहां दहेज डिमांड के चलते उनको मौत के घाट उतार दिया जाता है. दहेज प्रथा भारत में काफी पहले से चली आ रही है. यह प्रथा बढ़ते समय के साथ डिमांड को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा रही है. जिसके चलते वधू पक्ष पर काफी दबाव रहता है. लेकिन सहारनपुर से एक ऐसी न्यूज निकल कर आती जिसने एक मिसाल कायम कर दी.

लौटाए सम्मानपूर्वक 2.5 लाख रुपए

सहारनपुर में दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां गंगोह क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी शिवा सैनी ने शादी में मिले 2.5 लाख रुपए स सम्मानपूर्वक वापस लौटा दिए. शिवा ने शगुन के रूप में सिर्फ 1 रुपया और शुभ का नारियल स्वीकार कर समाज को बड़ा संदेश दिया. यह विवाह 6 तारीख को नकुड़ क्षेत्र के गांव लद्देबांस निवासी युवा सपा नेता प्रवीण सैनी और वतन सैनी की बहन मीनाक्षी सैनी के साथ संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में मौजूद रही कई राजनीतिक हस्तियां

शादी समारोह में कैराना सांसद इकरा हसन, सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक समेत कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. शिवा सैनी के इस फैसले की समारोह में जमकर सराहना हुई. लोगों ने कहा कि आज के दौर में जहां दहेज प्रथा समाज पर अभिशाप बन चुकी है, वहां इस तरह की पहल युवाओं के लिए प्रेरणा है.

क्षेत्रवासियों का मानना है कि अगर समाज के युवा इसी तरह आगे बढ़कर दहेज जैसी कुरीतियों का विरोध करें, तो आने वाले समय में इस बुराई को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है. शिवा और मीनाक्षी का यह सादगीपूर्ण विवाह अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement