Advertisement

रोजगार मेले में युवाओं को मिली सौगात, समस्तीपुर में 64 अभ्यर्थियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

देशभर में आयोजित रोजगार मेले के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रिमोट के माध्यम से 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इसी कड़ी में समस्तीपुर रेलमंडल में भी रोजगार मेला आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री Nityanand Rai ने 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

SAMASTIPUR ROJGAR MELA
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर ,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

देशभर में आयोजित रोजगार मेले के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रिमोट के माध्यम से 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इसी कड़ी में समस्तीपुर रेलमंडल में भी रोजगार मेला आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री Nityanand Rai ने 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

रेलवे और पोस्टल विभाग में मिली नौकरी
समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 64 युवाओं को रोजगार मिला. इनमें रेलवे विभाग में 23 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जबकि पोस्टल विभाग में 43 लोगों को नौकरी मिली. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने बताया कि अब तक करीब 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. साथ ही निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं.

युवाओं ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि आज देश के नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जता रहे हैं क्योंकि सरकार लगातार रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रही है.

नियुक्ति पत्र मिलते ही खुशी से झूम उठे अभ्यर्थी
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी खुशी जाहिर की. कई अभ्यर्थी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे. बच्चों को नौकरी मिलने पर परिजनों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आ रही थी. अलग-अलग वर्ग और समुदाय से आए युवाओं ने रोजगार मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement