उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के 16वें दिन तक साढ़े छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या केदारनाथ पहुंचने वालों की है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा स्थित गुरेज वैली में कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से ट्यूलिप के फूल खिल गए हैं. झारखंड के रांची में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले में कलाकारों ने शानदार लोक नृत्य पेश किया. हिमाचल प्रदेश के मनाली में खुशनुमा मौसम के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है, जिससे पर्यटन कारोबार को फायदा हो रहा है. जैसलमेर में पहली बार गर्मी के मौसम में जयपुर से सीधी उड़ान पहुंची है. देखिए अच्छी खबरें.