उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक साढ़े आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में है. उधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बागवानी विभाग फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त पौधे बांट रहा है. उधमपुर में ऑपरेशन संधूर की वर्षगांठ पर रंगोली बनाकर सुरक्षा बलों को सलामी दी गई. गुजरात के जामनगर में एक युवक ने घोड़े की जगह हाथी पर बारात निकालकर सबका ध्यान खींचा. खेलों में, राजस्थान के कोटा के अनुराग ने भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता है. देखिए अच्छी खबरें.