चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. अब तक 12.5 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, जिनमें 5.25 लाख ने केदारनाथ और 3.25 लाख ने बद्रीनाथ में हाजिरी लगाई. उत्तराखंड के बागेश्वर में बाबा विश्वनाथ और मां जगदीश शिला डोली रथ यात्रा का स्वागत हुआ. हिमाचल के बिलासपुर में गोविंद सागर झील पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. झांसी में जिलाधिकारी ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए खुद बच्चों को पढ़ाया. गुजरात के जामनगर में गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. यूनिट्री रोबोटिक्स ने दुनिया का पहला ट्रांसफॉर्मेबल ह्यूमनॉइड सूट जीडी-01 लॉन्च किया है. देखें खबरें.