देशभर में आज गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई. वहीं, अयोध्या में राम दरबार विग्रहों की स्थापना का एक साल पूरा होने पर विशेष हवन-पूजन और भव्य आरती का आयोजन किया गया. उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में अब तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा साढ़े सात लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. इसके अलावा, नंदा के मार्तंडा सूर्य मंदिर में मन मास मेले में भारी भीड़ उमड़ी. गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं. दूसरी ओर, आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 131 में से 86 विजेताओं को सम्मानित करेंगी.