छह महीने बंद रहने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार सहित बाबा केदार की पूजा की. चारधाम यात्रा के चौथे दिन तक गंगोत्री और यमुनोत्री में 31 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. उधर गुजरात के सोमनाथ धाम में स्थापना दिवस पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेता संजय मिश्रा ने दर्शन किए. जम्मू कश्मीर में स्प्रिंग आर्ट फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक सरपंच का बेटा हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने पहुंचा, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.