केदारनाथ धाम में अब तक 3 लाख 44 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं, उत्तराखंड में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुलेंगे, जिसके लिए प्रशासन ट्रैक साफ करने में जुटा है. अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, जिसके लिए उधमपुर में 31 लॉज की पहचान की गई है. बिहार के मुंगेर में स्वामी सत्यानंद सरस्वती के 69वें पदार्पण महोत्सव में 550 ड्रोन और लेजर शो का आयोजन हुआ. अलीगढ़ में 22 करोड़ की लागत से तैयार ऐतिहासिक अचल सरोवर पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है. हिमाचल प्रदेश के मनाली और रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास एनएसजी ने आतंकी हमले से निपटने के लिए मॉकड्रिल किया. खेल जगत में आज आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा. देखें अच्छी खबरें.