Advertisement

12 हजार रुपए मानदेय, 5 लाख का हेल्थ कवर, 3 साड़ियां.... सीएम योगी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए किए कई ऐलान

अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की. उन्होंने 4 योजनाओं का ऐलान किया. इसमें 5 लाख हेल्थ कवर के साथ मानदेय बढ़ोतरी शामिल है. सीएम योगी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार कर दिया. इसके साथ ही आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए कर दिया.

CM Yogi
समर्थ श्रीवास्तव
  • अयोध्या,
  • 08 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आंगनवाड़ी महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की. सीएम योगी ने आंगनवाड़ी महिलाओं का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र भी वितरित किया.

आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए 4 योजनाएं-
इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 4 तरह प्रकार की योजनाएं लेकर आए हैं. इसमें 5 लाख की हेल्थ कवर दिलवाने को लेकर, वर्ष में जो साड़ी उपलब्ध होती थी, उसकी संख्या को बढ़ाना और रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराने के लिए टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन से आंगनवाड़ी केंद्रों को आच्छादित करना शामिल है.

सीएम योगी ने कहा कि अब आंगनवाड़ी केंद्र भी स्मार्ट हैं, ये हम घोषित कर सकते हैं. मैं अयोध्या से इस योजना का शुभारंभ करने आया हूं, क्योंकि कल से पोषण माह शुरू हो रहा है. कल काशी में होगा. एक सम्मान जनक मानदेय के साथ अब आंगनवाड़ी खुद को तैयार कर पाएंगी और केंद्र भी बेहतर होंगे.

आंगनवाड़ी वर्कर्स का मानदेय 12 हजार- सीएम
सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले सूबे में सिर्फ 3 हजार रुपए मिलते थे. हमने आंगनवाड़ी का मानदेय 3 हजार रुपए से 8 हजार रुपए किया था. हमने स्मार्टफोन का वादा किया था, दिया भी. सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स का मानदेय 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर रहे हैं.

50 लाख का हेल्थ कवर- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स को अब तक 2 साड़ी मिलती थी. लेकिन अब एक और साड़ी के लिए 500 रुपए अलग से मिलेंगे. इसके साथ ही सीएम योगी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिकाओं और उनकी फैमिली को हर साल 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा देने का ऐलान किया.

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि हमने आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 4000 किया था. अब इस मानदेय को  बढ़ाकर 6000 रुपए करने जा रहे हैं.

9 साल पहले हालात थे बदतर- सीएम योगी
सीएम ने कहा कि आज से 9 वर्ष पहले आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति क्या थी मुझे याद है, जजर्र थे, अव्यवस्था थी. ईमानदारी से आंगनवाड़ी केंद्रों तक चीजों नहीं पहुंच पाती थी. लेकिन बदनामी आंगनवाड़ी की होती थी. बेईमानी तत्कालीन सरकार करती थी. पहले पोषण की चीजें एक शराब माफिया संचालित करता था. कोई उसके सामने कुछ बोल नहीं सकता था. उन्होंने कहा कि सरकार और माफिया मिलकर व्यवस्था को चौपट करते थे. कटघरे में आंगनवाड़ी को खड़ा होना पड़ता था.

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है, 3 से 5 तक के वर्ष के बच्चे पहले जब आंगनवाड़ी केंद्र आते थे तो अपना सामान लेकर आते थे, न पानी होता था, न कुछ. केंद्र सरकार पैसा देती थी. लेकिन राज्य में ऐसी सरकार थी, जो संवेदनहीन थी. माफिया के हाथ में पैसा चला जाता था.

70 हजार केंद्रों का कायाकल्प-
सीएम योगी ने कहा कि आप चाह कर भी काम नहीं कर पाती थीं. हमने 70 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया है प्रदेश में.

सीएम ने कहा कि या तो हम प्रदेश सरकार में हमारी जो राज्य वित्त आयोग के पैसे से या अलग से बजट की व्यवस्था कर आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण करवाएंगे. बचपन को बर्बाद नहीं होने देंगे, बचपन स्वस्थ रहेगा तो भारत समर्थ होगा.

सीएम ने कहा कि अयोध्या इसलिए आपको आमंत्रित किया, जिससे आंगनवाड़ी केंद्र भी इसी तरह बदले. आपने 10 वर्ष पुरानी अयोध्या देखी होगी, तब न यहां बिजली थी, न सड़क थी, न सुविधा थी, अव्यवस्था थी. उन्होंने कहा कि  यहां मुश्किल से 3 घंटे बिजली आती थी, कभी दिन में, कभी रात्रि में. एक सिंडिकेट का कब्जा था बिजली पर भी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement