Advertisement

जन्मदिन विशेष: करीना कपूर ने परिवार के साथ मनाया 41वां जन्मदिन, जानें 'टशन गर्ल' के बारे में खास बातें

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं.  इस खास मौके पर कंगना रनौत ने भी बेबो को जन्मदिन विश किया है और उन्हें बॉलीवुड की सबसे गॉर्जस अभिनेत्रियों में से एक बताया.

करीना कपूर खान
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 21 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST
  • करीना कपूर आज मना रही हैं अपना 41वां जन्मदिन
  • 15 साल की उम्र में करीना कपूर को हुआ था इश्क
  • मां को पता चली ऐसी बात कि भेज दिया बोर्डिंग स्कूल

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं.  करीना ने अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हिंदी सिनेमा में करीना को करीब दो दशक पूरे हो चुके हैं. कंगना रनौत ने भी बेबो को जन्मदिन विश किया है और उन्हें बॉलीवुड की सबसे गॉर्जस अभिनेत्रियों में से एक बताया. 

41 साल की हुईं बॉलीवुडल एक्टर करीना कपूर

करीना और उनकी बड़ी बहन करिश्मा को उनके माता-पिता ने बड़े नाजो से पाला है. करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 15 साल की थीं तो वो एक लड़के को बेहद पसंद करती थीं. जब यह बात उनकी मां को पता चली तो उन्हें एक कमरे में लॉक कर दिया गया था. 

15 साल की उम्र में करीना को हो गया था प्रेम 

 ऐसे में करीना ने मां के बाहर जाते ही चाकू से दरवाजे का ताला खोल दिया और अंदर जाकर प्लान बनाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़के से मिलने गईं. रीना की लगातार बढ़ती शरारत और कम उम्र में लड़के के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह करीना को देहरादून के बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया था. 

सोशल मीडिया के जरिए उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी जा रही हैं


करीना को सोशल मीडिया के ज़रिए उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी जा रही हैं.  कंगना रनौत ने भी बेबो को जन्मदिन विश किया है और उन्हें बॉलीवुड की सबसे गॉर्जस अभिनेत्रियों में से एक बताया. वहीं, करण जौहर ने करीना को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें पाउट और पोजर पार्टनर करार दिया.  करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- हम लोग पाउट बनाने और पोज देने में पार्टनर हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement