Advertisement

कंपनियों ने बताया 2022 में बढ़ सकती है आपकी सैलरी, जानें कितनी

एऑन  के मंगलवार को जारी किए 26वें वार्षिक वेतन बढ़ोतरी  सर्वे के अनुसार, 2022 को लेकर ज्यादातर कंपनियां आशान्वित हैं. अगले साल 98.9  प्रतिशत कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करेंगी.

(फाइल फोटो)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 08 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST
  • कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करेंगी कंपनियां
  • 2022 में बढ़ सकती है आपकी सैलरी

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के झटके के बावजूद भारतीय कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. एक सर्वे में कहा गया है कि महामारी के झटके के बावजूद भारतीय कंपनियां इस साल अपने कर्मचारियों के वेतन में औसतन 8.8 फीसदी की बढ़ोतरी करेंगी. वहीं अगले साल यानी 2022 में वेतन बढ़ोतरी 9.4 फीसदी रहेगी.

2021 और 2022 में बढ़ेगी सैलरी  

एऑन  के मंगलवार को जारी किए 26वें वार्षिक वेतन बढ़ोतरी  सर्वे के अनुसार, 2022 को लेकर ज्यादातर कंपनियां आशान्वित हैं. अगले साल 98.9  प्रतिशत कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करेंगी. वहीं 2021 में 97.5 फीसदी कंपनियों ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की बात कही है. 

कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करेंगी कंपनियां 

पीटीआई के मुताबिक सर्वे में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों की धारणा सकारात्मक है और भारतीय कंपनियां पुनरुद्धार की राह पर हैं. ज्यादात कंपनियों का मानना है कि 2021-22 में वेतन बढ़ोतरी 2018-19 के स्तर पर पहुंच जाएगी.एऑन के मानव पूंजी कारोबार में भागीदार रूपंक चौधरी ने कहा, 'यह वित्तीय सेहत और अर्थव्यवस्था में तेजी का मजबूत संकेत है. 

एऑने ने किया सर्वे 

स्पष्ट रूप से चीजें बेहतर हो रही हैं. 2020 में वेतन बढ़ोतरी 6.1 फीसदी रही थी. 2021 में इसके 8.8 फीसदी और 2022 में 9.4 फीसदी पर पहुंचने की उम्मीद है. यह 2018 और 2019 के महामारी-पूर्व के स्तर के बराबर होगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement