Advertisement

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर का 39वां जन्मदिन आज, जोधपुर में आलिया भट्ट के साथ शादी की तैयारी

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं.  रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को बॉम्बे (मुंबई) में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था. जन्मदिन से एक दिन पहले रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें रणबीर के साथ ही रिद्धिमा और उनकी बेटी, मां नीतू और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo- Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 28 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:22 AM IST
  • रणबीर कपूर का आज 39वां जन्मदिन
  • आलिया के साथ जोधपुर में हैं रणबीर
  • दोनों की उम्मेद भवन में चल रही है शादी की तैयारी

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं.  रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को बॉम्बे (मुंबई) में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था. वो बॉलीवुड की सबसे पुरानी और चर्चित परिवार कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी है. रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. लेकिन उन्होंने अपने शानदार अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीता. 

रणबीर की फैमिली फोटो में साथ नजर आईं आलिया भट्ट

जन्मदिन से एक दिन पहले रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें रणबीर के साथ ही रिद्धिमा और उनकी बेटी, मां नीतू और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं. रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे रॉकस्टार भाई को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं. 

रणबीर कपूर का आज अपना 39वां जन्मदिन

रणबीर कपूर ने दक्षिण मुंबई के माहिम में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की थी. जब रणबीर 10वीं पास हुए तो उनकी दादी कृष्णाराज कपूर ने घर में पार्टी दी.  जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे. बता दें कि रणबीर ने खुलासा किया था कि उन्होंने कपूर खानदान में सबसे अधिक पढ़ाई की है. 

रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में होती है. रणबीर कपूर ने बर्फी, रॉकस्टार, ऐ दिल है मुश्किल, ये जवानी है दीवानी और संजू सहित कई फिल्मों में अपना दमखम दिखाया है. वहीं रणबीर जल्दी ही फिल्म एनिमल, शमशेरा और ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे.  ब्रह्मास्त्र में रणबीर के साथ आलिया की जोड़ी बनी है. वहीं दोनों की शादी की खबरें भी इन दिनों चर्चा में हैं. 

कई हीरोइनों के साथ रणबीर का अफेयर चला 

फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कटरीना कैफ से प्रेम किया और फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण से.  दोनों हीरोइनों से बारी बारी करके रणबीर कपूर का लंबा अफेयर चला और फिर इन फिल्मों की रिलीज के बाद दोनों से रिश्ते भी उनके लंबे नहीं चल सके.  फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'  की शूटिंग शुरू होने के साथ ही उनका रिश्ता इस फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के साथ बना.

जोधपुर में करने वाले हैं रणबीर और आलिया शादी 

रणबीर कपूर के पिता मशहूर अभिनेता ऋषि कपर का बीते साल अप्रैल में निधन हो गया था. जिसके साल भर पूरे होने के बाद से ही रणबीर और आलिया की शादी की अटकलें लगती रही हैं. रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट एक्टर के बर्थडे से पहले जोधपुर पहुंचे. जोधपुर एयरपोर्ट से दोनों सेलेब्स की तस्वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर की गई है. दोनों के इस सरप्राइज ट्र‍िप के अलावा एक और बड़ी चर्चा भी हो रही है. चर्चा है कि आल‍िया और रणबीर जोधपुर में अपना वेड‍िंग वेन्यू देख रहे हैं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement