अमेरिका जाने का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए आई 'गुड न्यूज'

अगर आप अमेरिका जाने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है. यूएस सरकार ने नई नीति की घोषणा की है, जिसके तहत फुल वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों को अमेरिका में प्रवेश दिया जाएगा. अगले महीने से ये नई नीति लागू हो जाएगी.

अमेरिका जाने का इंतजार हुआ खत्म
नाज़िया नाज़
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST
  • अमेरिका जाने का इंतजार हुआ खत्म
  • अगले महीने से जा सकेंगे अमेरिका

अमेरिका (America)जाने का इंतजार कर रहे भारतीयों (Indians) के लिए एक गुड न्यूज आई है. जो बाइडेन (Joe Biden)प्रशासन ने विदेशी नागरिकों की एंट्री को लेकर नई नीति का ऐलान किया, जिसके तहत वैक्सीन लगवा चुके लोगों का अमेरिका जाने का रास्ता खुल जाएगा. इसके लिए दोनों डोज लगवाने के साथ तीन पहले ही कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. 

दोनों डोज लगवा चुके विदेशियों को मिलेगा फायदा 

सीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नई नीति के तहत पूरी तरह से वैक्सीनेशन (Vaccination) करवा चुके विदेशी 8 नवंबर से अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं. जो बाइडेन प्रशासन के इस कदम से उन लोगों को फायदा मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है और अमेरिका जाना चाहते हैं. कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 से गैर-जरूरी यात्राओं पर रोक लगा दी गई थी. 

‘अपनों’ के लिए भी सख्त किए नियम

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह पिछले साल की शुरुआत में लगाए गए रोक के अंत की शुरुआत हो गयी है. नई नीति के मुताबिक टीका लगवा चुके विदेशी नागरिक अमेरिका आ सकेंगे. साथ ही बिना टीका लगवाए लौटने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए भी जांच के नियम सख्त किए गए हैं. ऐसे लोगों को यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले और अमेरिकी पहुंचने के एक दिन के भीतर कोरोना जांच करानी होगी. फुल वैक्सीनेशन वाले लोगों को क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी.

Vaccine नहीं, तो एंट्री भी नहीं

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका 8 नवंबर से भारत और कई दूसरे देशों सहित यूरोप के 26 देशों से आने वाले उन विदेशी यात्रियों को आने की इजाजात देगा जिनका पूरी तरह से वैक्सीनेशन हो चुका है. बिना टीकाकरण वाले विदेशियों को प्रवेश से रोक दिया जाएगा, वहीं जिन अमेरिकियों ने कोरोना टीका नहीं लगवाया है उन्हें कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट की जरूरत होगी.

 

Read more!

RECOMMENDED