Advertisement

देश में जॉब सेक्टर में आया भारी उछाल, बेंगलुरु 84% नौकरियों के साथ सबसे आगे

नौकरी जॉब स्पीक की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2020 के मुकाबले अक्टूबर 2021 में टॉप 3 सेक्टर IT, टेलीकॉम/ इंटरनेट और रिटेल सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब मिला है. इसमें IT सेक्टर में 85%, टेलीकॉम/ इंटरनेट सर्विस सेक्टर में 84% और रिटेल सेक्टर में 51% ग्रोथ मिली है.

सांकेतिक तस्वीर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST
  • अक्टूबर में ज्यादा लोगों को मिला जॉब
  • IT, टेलीकॉम/ इंटरनेट और रिटेल सेक्टर ने सबसे ज्यादा रोजगार दिए

भारत के जॉब मार्केट में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. अक्टूबर में सालाना आधार पर 43% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अक्टूबर 2021 में जॉब इंडेक्स 2523 पर ट्रेंड कर रहा है, जो साल 2020 में 1759 पर होता था. 

नौकरी जॉब स्पीक की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2020 के मुकाबले अक्टूबर 2021 में टॉप 3 सेक्टर IT, टेलीकॉम/ इंटरनेट और रिटेल सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब मिला है. इसमें IT सेक्टर में 85%, टेलीकॉम/ इंटरनेट सर्विस सेक्टर में 84% और रिटेल सेक्टर में 51% ग्रोथ मिली है. इंडेक्स से पता चलता है कि IT प्रोफेशनल के लिए देश में सबसे ज्यादा जॉब ऑफर किए गए हैं. 

मेट्रो सिटी बेंगलुरू में सबसे ज्यादा जॉब

इस रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो सिटी में जॉब इंडेक्स सबसे ज्यादा दर्ज हुए हैं. जिसमें बेगलुरू का नंबर सबसे ऊपर है. उसके बाद हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का नंबर आता है. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब प्रोवाइड कराए गए हैं. जिसमें कुल 85 प्रतिशत जॉब आईटी सेक्टर से हैं. उसके बाद टेलिकॉम इंटरनेट, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी/ ट्रेवल का नंबर आता है. 

कितनी उम्र के एक्सपीरियंस वाले सबसे ज्यादा जॉब में 

इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि 8 से 12 साल के एक्सपीरियंस वाले सबसे ज्यादा (55%) जॉब में हैं, इसके बाद 4-7 साल के एक्सपीरियंस वाले सबसे ज्यादा लोगों के पास नौकरी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement