देश में आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए गुड न्यूज, 15 अक्टूबर से जारी होंगे नए पर्यटक वीजा

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक चार्टर्ड विमान से भारत आने वाले विदेशियों को 15 अक्टूबर से नया पर्यटन वीजा जारी किया जाएगा. वहीं चार्टर्ड विमानों के अलावा किसी अन्य उड़ानों से भारत आने वाले विदेशियों को 15 नवंबर से नए पर्यटन वीजा जारी किये जाएंगे.

विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर और 15 नवंबर से जारी होगा टूरिस्ट वीजा
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 07 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST
  • विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर टूरिस्ट वीजा
  • कोरोना की वजह से निलंबित किए गए थे वीजा


देशभर में जोर-शोर से चल रहे कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान और  कोविड के नए मामलों में लगातार कमी को देखते हुए कोरोना काल में बंद हुईं लगभग सभी सेवाएं अब धीरे- धीरे खुलने लगीं हैं.  इसी दिशा में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए गुरुवार को एक गुड न्यूज आई. पिछले करीब 2 साल से कोरोना के चलते बंद पड़े भारत के दरवाजे विदेशी पर्यटकों के लिए जल्द ही खुलने वाले हैं. 

पर्यटकों को 15 अक्टूबर  से जारी होगा टूरिस्ट वीजा

दरअसल गृह मंत्रालय ने गुरुवार को भारत आने वाले विदेशियों को नए पर्यटन वीजा जारी करने का ऐलान कर दिया. गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक चार्टर्ड विमान से भारत आने वाले विदेशियों को 15 अक्टूबर से नया पर्यटन वीजा जारी किया जाएगा. वहीं चार्टर्ड विमानों के अलावा किसी अन्य उड़ानों से भारत आने वाले विदेशियों को 15 नवंबर से नए पर्यटन वीजा जारी किये जाएंगे. गृह मंत्रालय ने ये भी साफ कर दिया कि भारत आ रहे सभी विदेशी नागरिकों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करना होगा. 

कोरोना की वजह से निलंबित कर दिए गए थे सभी वीजा  

कोरोना महामारी के चलते  विदेशियों को दिए गए सभी वीजा पिछले साल निलंबित कर दिए गए थे. महामारी को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए थे. सरकार के गुरुवार के फैसले का फायदा विदेशी नागरिकों को तो मिलेगा ही, साथ ही भारत में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार भी शुरू होगा.    

भारत में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी  

भारत इस समय औसतन 20,000 से 25,000 कोरोना के नए मामले दर्ज कर रहा है. हालांकि स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है लेकिन चुनौती और खतरा अभी भी बरकरार है. पांच राज्यों – केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक में इस समय 10,000 से अधिक सक्रिय कोविड -19 मामले हैं.  अकेले केरल में वर्तमान में 1 लाख से अधिक सक्रिय कोविड मामले हैं. 
 

Read more!

RECOMMENDED