एक समय में देश कोरोना महामारी के दुष्प्रभावों से देस जूझ रहा था. ऐसे में भारतीयों के लिए एक खुशखबरी जल्द आने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीयों के वेतन दर में लगभग 9% तक का इजाफा हो सकता है. दरअसल ये अनुमान हाल ही में आई Willis Towers Watson की बजट योजना रिपोर्ट से लगाया जा रहा है.
रिपोर्ट में ऐसा माना जा कहा है कि आईटी सेक्टर की सैलरी में सबसे अधिक 9.9 फीसदी इजाफा हो सकता है. वहीं लाइफ साइंसेज सेक्टर है में औसत सैलरी हाइक 9.3 फीसदी रह सकती है. इसके बाद उपभोक्ता उत्पादों और खुदरा क्षेत्र (consumer products and retail sector) में 9.5% और विनिर्माण क्षेत्र (manufacturing) में 9.3% की वृद्धि होगी. 2021 से लगभग 1.9 फिसदी की वृद्धि के अनुमान के साथ हाई-टेक क्षेत्र शीर्ष पर उभरने की उम्मीद है. कुछ डिजिटल और ई-कॉमर्स कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा सैलरी हाइक देने की योजना बना रही हैं. अगले साल बेहतर कारोबार और बेहतर अर्थव्यवस्था के साथ भारत में वेतन अनुमान अगले साल एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक रहने की उम्मीद है. श्रीलंका में वेतन 5.5 फीलदी, चीन में 6 फीसदी, इंडोनेशिया में 6.9 फीसदी और सिंगापुर में 3.9 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है.
जैसे-जैसे कंपनियां कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उभर रही हैं, उन्हें कर्मचारियों को बनाए रखने और नई प्रतिभाओं को खोजने के संबंध में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा माना जा रहा है 2021 में केवल 52.5 फीसदी कंपनियां ही एक अच्छे व्यावसायिक राजस्व की उम्मीद कर रही हैं, जबकि 2020 में से आंकड़ा केवल 37 फीसद था. इसी उम्मीद के कारण लगभग 30 फीसदी कंपनियां अगले 12 महीने में नौकरीयां देने की योजना बना रही हैं. जो का पिछले साल से लगभग 3 गुना ज्यादा है.
यह सर्वेक्षण मई और जून 2021 के बीच एशिया पैसिफिक में 13 बाजारों के उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली 1,405 कंपनियों में ऑनलाइन किया गया था. जिसमें इस वर्ष 435 भारतीय कंपनियों ने भाग लिया.