Advertisement

अब सिर्फ 30 मिनट में मंडी से चंडीगढ़, 3500 रुपये में शुरू हुई हेलिकॉप्टर सेवा, यात्रियों को बड़ी राहत

अब आप 3500 रूपए देकर मंडी से चंडीगढ़ मात्र 30 मिनट में पहुंच सकते हैं. प्रदेश सरकार ने आज मंडी से चंडीगढ़ के लिए सीधी हैलिकॉप्टर सेवा की शुरूआत कर दी है.

Helicopter service mandi
gnttv.com
  • मंडी ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए तेज और सुविधाजनक यात्रा का एक नया विकल्प शुरू हो गया है. प्रदेश सरकार ने मंडी से चंडीगढ़ के बीच सीधी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी है. इस सेवा के शुरू होने से अब लोग केवल 30 मिनट में चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे. खास बात यह है कि इस यात्रा का किराया 3500 रुपये तय किया गया है. सरकार का मानना है कि यह सेवा न केवल यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि पर्यटन और क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी.

सीएम सुक्खू ने किया वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम के जरिए मंडी-चंडीगढ़ हेलिकॉप्टर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया. इस अवसर पर मंडी में उपायुक्त अपूर्व देवगन, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन पहले दिन खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सकी. अधिकारियों के अनुसार, मौसम साफ रहने पर प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को नियमित सुविधा मिल सकेगी.

3500 रुपये किराया
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी से चंडीगढ़ तक का किराया 3500 रुपये निर्धारित किया गया है. हेलिकॉप्टर में एक समय में 6 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. उन्होंने कहा कि यह सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगी जिन्हें कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना होता है.

आगे सभी जिला मुख्यालय और उपमंडल भी जुड़ेंगे
कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार पहले चरण में सभी जिला मुख्यालयों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. कई जिले पहले ही इस योजना से जुड़ चुके हैं. अगले चरण में उपमंडल स्तर तक भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना है.

रिपोर्टर: धर्म वीर

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement