Advertisement

PM Kisan 21st Installment: खत्म हुआ इंतजार... प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अन्नदाताओं को दी बड़ी सौगात, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी, आपके बैंक खाते में दो-दो हजार रुपए आए या नहीं, फटाफट ऐसे करें चेक

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसानों को बड़ी सौगात दी है. पीएम किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त जारी कर दी गई है. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए की रकम जारी की गई है.

PM Kisan 21st Installment
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST
  • खाते में आई पीएम किसान सम्मान की किस्त
  • पीएम किसान लाभार्थी सूची ऐसे देखें ऑनलाइन
  • किन किसानों को मिलता है इसका फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसानों को बड़ी सौगात दी है. पीएम किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त जारी कर दी गई है. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए की रकम जारी की गई है.

खाते में आई पीएम किसान सम्मान की किस्त
पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को साल में 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. यह राशि किसानों की खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य खर्चों में मदद के लिए दी जाती है.

पीएम किसान की 21वीं किस्त को लेकर आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर सोमवार को घोषणा की गई थी कि किसान सम्मान निधि की अगली किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी. बता दें कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को यह किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है.

पीएम किसान लाभार्थी सूची ऐसे देखें ऑनलाइन 
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. इसके बाद होमपेज पर 'किसान कॉर्नर' विकल्प पर क्लिक करें.
3. फिर उस सेक्शन में उपलब्ध 'लाभार्थी सूची' लिंक चुनें.
4. इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
5. फिर कैप्चा कोड भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
6. ऐसा करने के बाद ऑनलाइन लाभार्थी सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

किन किसानों को मिलता है इसका फायदा
1. पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को भारतीय नागरिक होना चाहिए.
2. किसान के पास खेती करने लायक जमीन होनी चाहिए.
3. पीएम किसान योजना केवल छोटे और सीमांत किसानों के लिए है.
4. जिन किसानों की मासिक पेंशन 10000 रुपए से ज्यादा है या जो इनकम टैक्स भरते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
5. यदि जमीन किसी संस्था या संस्था से जुड़ी हो, तो वे किसान भी इस योजना से बाहर रहेंगे.

योजना का लाभ उठाने के लिए क्या करें

  • पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले किसान भाइयों को ई-केवाईसी करवाना होता है.

  • पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए भू-सत्यापन कराना भी जरूरी है. इस काम के जरिए किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है. यदि कोई किसान भाई ये काम नहीं करवाते हैं तो उनकी किस्त अटक सकती है.

  • किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार लिंकिंग का काम कराना होता है. इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होगा. वहां जाकर आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होगा.

  • यदि आपका आधार आपके बैंक खाते से जुड़ा नहीं होगा तो आपको पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement