Advertisement

BSE Sensex ने रचा इतिहास, पहली बार 60,000 के पार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स Sensex ने आज पहली बार 60,000 के पार का लेवल छू लिया है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंकों (0.52 फीसदी) की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला. पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था.

शेयर बाजार में शानदार तेजी (फाइल फोटो: Reuters)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST
  • सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार
  • निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर खुला

भारतीय घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 24 सितंबर को नया इतिहास बन गया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स Sensex ने आज पहली बार 60,000 के पार का लेवल छू लिया है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंकों (0.52 फीसदी) की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला. पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था. शुरुआती कारोबार में 1293 शेयरों में तेजी आई, 355 शेयरों में गिरावट आई और 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेंसेक्स पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 262 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. 

सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार

बता दें, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, इसकी वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों में गुरुवार को मूड पॉजिटिव रहा. इससे यह संकेत मिला है कि अभी अमेरिकी सरकार राहत पैकेज को वापस लेने का कदम नहीं उठाएगी. चीन के केंद्रीय बैंक ने बैकिंग सिस्टम में नकदी डालकर Evergrande मसले पर कुछ राहत देने की कोश‍िश की है.  

चीन की चिंता से उबर शेयर बाजार ने रचा इतिहास 

चीन की एक रियल एस्टेट कंपनी Evergrande दिवालिया होने की कगार पर है और इसका असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों (Share Market) पर पड़ा है. एवरग्रैंड के ऊपर करीब 304 अरब डॉलर (करीब 22.45 लाख करोड़ रुपये) का कर्ज है. आशंका है कि यह कहीं चीन में अमेरिका के सब-प्राइम और लीमैन ब्रदर्स जैसा संकट न साबित हो जाए. 

निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर खुला

गुरुवार को भी शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी. दोपहर 3.12 बजे के आसपास सेंसेक्स 1030 अंकों की भारी उछाल के साथ 59,957.25 तक पहुंच गया. इसके साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया.गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 431 अंकों की तेजी के साथ 59,358.18 पर खुला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 958.03 अंकों की तेजी के साथ 59,885.36 पर पहुंच गया. 

कल शेयर बाजार में आई थी शानदार तेजी  

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124 अंक की तेजी के साथ 17,670.85 पर खुला. दोपहर के 3.12 बजे के आसपास निफ्टी 17,843.90 के स्तर पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में निफ्टी 280.40 अंकों की तेजी के साथ 17,827.05 पर बंद हुआ.  
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement