Advertisement

UP DA Bonus: यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, बोनस का भी ऐलान

Dipawali Bonus For UP Employees: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है. सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया है. जबकि अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपए तक का बोनस मिलेगा.

यूपी की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाया और बोनस का ऐलान किया
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है. सभी कर्मचारियों को मूल सैलरी के 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा. आपको बता दें कि अभी 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. इसका मतलब हुआ कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर बोनस भी दिया जाएगा. बोनस अधिकतम 7 हजार रुपए तक दिया जाएगा.

46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता-
सूबे के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा देने का ऐलान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. उन्होने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और बोनस का ऐलान किया. उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा.

अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का ऐलान-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपए बोनस देने का ऐलान किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और कहा कि सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

अभी 42 फीसदी की दर से मिल रहा महंगाई भत्ता-
पिछली बार योगी सरकार ने 15 मई को महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर मुहर लगाई थी. अभी राज्य कर्मचारियों को एक जनवरी 2023 से मूल वेतन के साथ 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस फैसले से 12 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों और 7 लाख पेंशनरों का डीए बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement