9 Baje 9 Good News | देश भर में त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है. अयोध्या में 7 नवंबर को 30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां जारी हैं, जिसके लिए 56 घाटों पर मार्किंग शुरू हो गई है. वाराणसी में 497 साल पुराने चित्रकूट लीला समिति के ऐतिहासिक भारत मिलाप में काशी नरेश हाथी पर सवार होकर पहुंचे. हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में 15 देशों के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं वडोदरा में दिव्यांगों के लिए विशेष गरबा, पुरी में गोसाणी यात्रा, सालासर में लक्खी मेला और बस्तर में बाहर रैनी रस्म का आयोजन हुआ. उज्जैन महाकाल मंदिर में एनएसजी का मॉक ड्रिल हुआ तथा एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.