अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन बालटाल और पहलगाम बेस कैंप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां सिर्फ चार दिनों में 65,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. बढ़ती भीड़ के कारण नौ जुलाई तक के सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट भर गए हैं. वहीं, बदरीनाथ धाम में अब तक साढ़े 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. कोलकाता में खूंटी पूजा के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसके अलावा, मंडी से चंडीगढ़ के बीच सीधी हेलीकॉप्टर सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है, जिससे 3500 रुपये किराए में सिर्फ 30 मिनट में सफर पूरा होगा.