उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. अब तक 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें केदारनाथ के लिए छह लाख और बद्रीनाथ के लिए पांच लाख रजिस्ट्रेशन शामिल हैं. वहीं, 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे, जिसके लिए सेना के 16 जवान बर्फ हटाने गोविंदघाट से रवाना हो गए हैं. मौसम की बात करें तो 15 से 18 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार हैं. पश्चिमी एशिया के तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है. भारतीय झंडे वाला एलपीजी जहाज 'जग विक्रम' 20,400 मीट्रिक टन गैस लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट सुरक्षित पहुंच गया है.