हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया. सोनीपत रेल लाइन पर सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दस किलोमीटर तक आठ बोगी वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई. ट्रेन ने ललित खेड़ा पिंडारा स्टेशन के बीच दो चक्कर लगाए. बरसाना में एक दिन बाद नंदगांव में लठमार होली की तैयारी चल रही है, जहां बरसाना की महिलाएं नंदगांव के पुरुषों के साथ पारंपरिक लठमार होली खेलेंगी. यह परंपरा राधाकृष्ण के प्रेम और पौराणिक कथाओं पर आधारित है. गुजरात के नर्मदा में वैष्णव समुदाय ने धूमधाम से रंगोत्सव मनाया. महाराष्ट्र के अमरावती में मन्नतों वाली होली मनाई गई, जहां अंबा देवी के दरबार में भक्तों ने हजारों नारियल चढ़ाए. सीकर में फागोत्सव के रंग बिखरे हैं और खाटूश्याम दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी.