सावन के पावन महीने का शुभारंभ हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हो गया है. पहले दिन उज्जैन के महाकालेश्वर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस बीच मुंबई के एक भक्त ने शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में 47 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार अर्पित किया. वहीं उत्तराखंड की फूलों की घाटी में विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया. खेल जगत में दिलीप महादू गावित ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण का ट्रेलर भी जारी हो गया. देखें देश की अच्छी खबरें.