सावन के पावन महीने में देशभर के शिव मंदिरों में विशेष रौनक देखी जा रही है. दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सैलानियों को उत्तराखंड के संवेदनशील हिमालयी भूभाग में निर्धारित मानकों के तहत रात में रुकने की मंजूरी दी है.