आज साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है. यह कंकण सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन पड़ रहा है, जिसमें सूर्य पूरी तरह से नहीं ढकेगा. राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम फाल्गुन मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां 21 से 28 फरवरी तक 40-50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है. वहीं, होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में गुरेज स्नो क्रिकेट प्रीमियर लीग का छठा सीजन संपन्न हुआ, जिसमें चोरवान 11 ने खिताब जीता.