T20 विश्वकप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 07:00 बजे से सेमीफाइनल शुरू होगा. टीम इंडिया इतिहास रचने से सिर्फ दो जीत दूर है. जीतने वाली टीम को विश्वकप फाइनल का टिकट मिलेगा और 08 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत होगी. सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और हेड कोच गौतम गंभीर ने भी प्रार्थना की. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने होला मोहल्ला का त्योहार मनाया. शिर्डी में साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट के पूर्व चेयरपर्सन डॉक्टर सुरेश हावरे ने ₹40 लाख मूल्य के सोने के छह ओम अर्पित किए. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज सानिया चंडोक संग शादी के बंधन में बंधेंगे. देखिए अच्छी खबरें.