पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में भारी बदलाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में 10 अप्रैल तक भारी बारिश, धूल भरी आंधी और बिजली गरजने का अलर्ट जारी किया है. इस बीच, देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. बद्रीनाथ धाम के लिए एक पवित्र परंपरा निभाई गई, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर पीले वस्त्र पहनकर पारंपरिक तरीके से तिल का तेल पिरोया. इसी तेल से भगवान बद्री विशाल का अभिषेक किया जाएगा. वहीं, राजस्थान के सियावा में आदिवासी गणगौर मेले में भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें गुजरात और राजस्थान के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. वृंदावन में आचार्य श्री मलूकदास जी महाराज की 452वीं जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की.