आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च, अब घर बैठे बुक कर सकेंगे OPD की पर्ची, एक जगह मिलेंगी हेल्थ से जुड़ी कई सुविधाएं

केंद्र सरकार Aarogya Setu 2.0 लॉन्च कर दिया है. इसमें हेल्थ से जुड़े कई सरकारी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. लोग घर बैठे अस्पताल की ओपीडी पर्ची बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही डॉक्टर, अस्पताल की कई सारी जानकारी भी एक जगह से हासिल कर सकते हैं.

Aarogya Setu 2.0 (Photo/AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

कोरोना काल में आरोग्य सेतु सबसे ज्यादा चर्चा में था. हर किसी के मोबाइल में इसका ऐप डाउनलोड था. फिर धीरे-धीरे इसकी याद धुंधली होने लगी. लेकिन एक बार फिर आरोग्य सेतु की चर्चा हो रही है. लेकिन इस बार Aarogya Setu 2.0 की चर्चा है. केंद्र सरकार आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च कर दिया है. इसमें कई सुविधाएं भी मिलेंगी. इस ऐप पर एक ही जगह कई सरकारी सेवाओं उपलब्ध रहेंगी. अभी तक किसी सरकारी योजना की जानकारी चाहिए तो किसी अलग ऐप पर जाना होता है और अगर डॉक्टर के बारे में जानकारी चाहिए तो अलग ऐप पर जाना होता है. लेकिन आरोग्य सेतु 2.0 पर सभी सुविधाएं एक जगह ही लाने की तैयारी है.

कई सारी सुविधाएं एक जगह-
आरोग्य सेतु 2.0 में कई सरकारी हेल्थ प्लेटफॉर्म को एकसाथ जोड़ा गया है. इसमें डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, अस्पताल, डॉक्टर, लैब रिपोर्ट एक ही जगह उपलब्ध हैं. लोगों को अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सभी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी.

खुद की हेल्थ डिटेल रख सकेंगे सेफ-
आरोग्य सेतु 2.0 के जरिए यूजर को अपनी हेल्थ रिपोर्ट सुरक्षित रखने की भी सुविधा मिलेगी. यूजर मेडिकल रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और इलाज से जुड़ी सारी जानकारी डिजिटल तौर पर सुरक्षित रख सकेंगे. इससे इलाज के दौरान समय की बचत होगी और मरीजों को अपने दस्तावेज साथ लेकर नहीं जाना पड़ेगा.

डॉक्टर को खोजना होगा आसान-
कई बार ऐसा होता है कि हम किसी बीमारी का इलाज कराना चाहते हैं, लेकिन उसका इलाज करने वाले डॉक्टर की जानकारी नहीं मिल पाती है. इस ऐप पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी एक जगह मिलेगी. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, हेल्थ अपडेट जैसी सुविधाएं एक जगह मिलेंगी. इससे इलाज में आसानी होगी.

आरोग्य सेतु से घर बैठे बुक कर पाएंगे OPD पर्ची-
आरोग्य सेतु 2.0 से डॉक्टर की इपॉइंटमेंट लेना भी आसान हो जाएगा. आसानी से अस्पताल की ओपीडी पर्ची कटा सकते हैं. आप चाहें तो घर बैठे ओपीडी की पर्ची कटा सकते हैं. इसके अलावा कभी कई तरह की सुविधाएं भी आरोग्य सेतु के नए वर्जन में मिलेंगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED