Benefits Of Buttermilk: गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक और डब्बे वाले जूस से नहीं मिलेगी ठंडक.. जान लें छाछ के ये फायदे, आज से ही कर देंगे पीना शुरू

गर्मियों में अगर आप खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखना चाहते हैं, तो रोजाना छाछ को अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें.

Benefit Of Buttermilk (Source: Freepik)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, लू और उमस लोगों को परेशान करने लगती है. ये मौसम जल्द ही पूरे चरम के साथ शुरू होने वाला है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है. प्यास लगते ही अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस का सहारा लेते हैं, लेकिन ये ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इनमें काफी ज्यादा क्वानटिटी में चीनी मौजूद होती है और मौजूद प्रेजर्वेटिव शरीर को फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में आयुर्वेद नेचुरल ऑप्शन को अपनाने की सलाह देता है, जिनमें छाछ (बटरमिल्क) सबसे बेहतरीन मानी जाती है.

छाछ एक हल्का, ठंडा और ताजगी देने वाला ड्रिंक है, जिसे दही से तैयार किया जाता है. इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है. गर्मी के मौसम में रोजाना छाछ पीने से शरीर तरोताजा बना रहता है और एनर्जी भी बनी रहती है.

शरीर को हाइड्रेट करने का नेचुरल तरीका
तेज गर्मी में शरीर जल्दी पानी खो देता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है. छाछ शरीर में पानी की कमी को पूरा कर उसे ठंडा बनाए रखती है. यह तुरंत राहत देने वाली नेचुरल ड्रिंक है, जो गर्मी के असर को कम करती है.

डाइजेशन सिस्टम बनता है मजबूत
छाछ डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है. नियमित सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

स्किन के लिए भी फायदेमंद
गर्मी के कारण शरीर में बढ़ती गर्मी का असर स्किन पर भी दिखता है, जिससे पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है. छाछ शरीर की अंदर की गर्मी को कम करके स्किन को साफ और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है.

हड्डियों के लिए फायदेमंद
छाछ में कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी क्वानटिटी में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम और सोडियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखते हैं, जो पसीने के कारण कम हो जाते हैं.

वजन काबू में रखने में करती है मदद
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो छाछ एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें कैलोरी कम होती है और यह पेट को भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है.

 

Read more!

RECOMMENDED