सुबह उठकर फोन न छूने के 5 जादुई फायदे, तनाव से तुरंत राहत का फॉर्मूला

ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले मोबाइल उठाते हैं और स्क्रॉल करने लगते हैं. लेकिन ये सेहत के लिए ठीक नहीं है. अगर आप सुबह उठकर तुरंत फोन देखने की आदत छोड़ते हैं तो इसे जादुई फायदे होते हैं. तनाव से भी राहत मिलती है.

Effects Of Not Using Phone In Morning
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

आजकल की बिजी लाइफ में हर वक्त मोबाइल हमारे पास होता है. सुबह से लेकर रात तक मोबाइल हमारे हाथ में रहता है. मोबाइल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है. सुबह में उठकर सबसे पहले हम मोबाइल हाथ में उठाते हैं. लेकिन ये बहुत ही खतरनाक है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक है. अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले फोन नहीं छूएंगे तो इसका जादुई फायदा होगा. तनाव से फौरन राहत मिलेगी. चलिए आपको बताते हैं कि सुबह उठकर तुरंत फोन देखने की आदत छोड़ देते हैं तो इसका क्या-क्या फायदा होगा?

तनाव से मिलती है राहत-
सुबह जागने के कुछ मिनट तक एक महत्वपूर्ण समय होता है. इस दौरान दिमाग धीरे-धीरे नींद से जागता है. ऐसे में अगर आप तुरंत फोन देखने लगते हैं तो अचानक सूचनाओं का प्रवाह होने लगता है. इन सूचनाओं को प्रोसेस करने के लिए दिमाग अभी तैयार नहीं होता है. अचानक सूचनाएं के प्रवाह से दिमाग में तनाव होने लगता है. जिससे दिन की शुरुआत में ही तनाव का अनुभव होने लगता है. एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान भी होने लगती है. लेकिन जब आप सुबह उठकर फोन नहीं छूते हैं तो आपका दिमाग शांत रहता है और धीरे-धीरे जागृत होता है. इस तरह से तनाव की समस्या नहीं आती है.

आंखों को होता है फायदा-
अगर सुबह हम उठकर तुरंत फोन उठा लेते हैं और चलाने लगते हैं तो इसका असर आंखों पर पड़ता है. फोन की रोशनी सीधे आंखों में पड़ती है. इससे आंखों में जलन, सिरदर्द और थकान महसूस होने लगता है. अगर सुबह उठकर तुरंत हम फोन नहीं देखते हैं और आंखों को सुकून मिलता है. आंखें नॉर्मल रोशनी में खुद को ढाल लेती हैं. इससे आंखों की सेहत अच्छी रहती है.

सिर और गर्दन में दर्द की समस्या नहीं होती है-
अगर सुबह उठकर तुरंत फोन देखने लगते हैं तो इसका असर सिर और गर्दन पर भी पड़ता है. सुबह में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम होता है. लेकिन फोन देखने से बॉडी की सामान्य प्रक्रिया प्रभावित होती है. कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि मोबाइल के इस्तेमाल से सिर और गर्दन की हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ती है. इसलिए सुबह में उठकर तुरंत फोन देखने से बचना चाहिए.

मूड फ्रेड रहता है-
सुबह में मूड फ्रेश रहता है. लेकिन फोन देखने से कई तरह की सूचनाएं मिलती है. कई ऐसे पोस्ट भी दिख जाते हैं, जो आपके मूड को खराब कर सकते हैं. जिससे पूरे दिन मूड खराब रह सकता है. इसलिए सुबह उठकर तुरंत फोन नहीं देखना चाहिए.

सुबह की दिनचर्या में बाधा-
सुबह उठकर फोन देखने से समय बर्बाद होता है. जितना समय आप मोबाइल स्क्रॉल करते हैं, उतने समय में सुबह का काम निपटा सकते हैं. या इस समय व्यायाम या योग कर सकते हैं. जिससे आप दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे. 

सुबह में कब देखना चाहिए मोबाइल?
सुबह में उठने के तुरंत बाद मोबाइल फोन नहीं देखना चाहिए. कम से कम 30 मिनट तक तो मोबाइल भूलकर भी नहीं देखना चाहिए. अगर आप एक घंटे तक मोबाइल से दूर रहते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होगा. इसके बाद जब आप पूरी तरह से जग चुके होते हैं. योग या व्यायाम कर चुके होते हैं, उसके बाद मोबाइल देख सकते हैं और अपनी जरूरत की चीजें कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED