Health Tips: कब्ज से छुटकारा... ब्लड शुगर नियंत्रित...मोटापा पास भी नहीं फटकेगा, बस डिनर के बाद करें यह एक काम

Benefits of Walking After Dinner: रात में खाना खाने के बाद यदि आप सिर्फ एक काम करेंगे तो आपको न कब्ज-गैस की शिकायत रहेगी और न ही मोटापा पास फटकेगा. ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहेगा और तनाव से भी छुटकारा मिल जाएगा. आइए जानते हैं आखिर कौन वह एक काम है?

Dinner
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:01 AM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं. न खान-पान का ध्यान दे रहे हैं और न ही योग और व्यायाम कर रहे हैं. कई लोग तो रात में भोजन करने के बाद सीधे बेड पर सोने के लिए चले जाते हैं. यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इससे आपको कई गंभीर बीमारियां अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं. रात में डिनर करने के बाद यदि आप सिर्फ एक काम करेंगे तो आपको न कब्ज-गैस की शिकायत रहेगी और न ही मोटापा पास फटकेगा. ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहेगा और तनाव से भी छुटकारा मिल जाएगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं रात में खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट टहलने की. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात के खाना खाने के बाद थोड़ी देर तक सैर शरीर में जादुई बदलाव ला सकती है. आइए जानते हैं रात में भोजन करने के बाद थोड़ी देर तक टहलने के फायदे.

आयुर्वेद और Modern Medicine दोनों ही भोजन के बाद शतपावली यानी सौ कदम चलना को अनिवार्य मानते हैं.  यदि आप भोजन करने के बाद टहलते हैं तो गुरुत्वाकर्षण व शारीरिक गति मिलकर खाना को पाचन नली में तेजी से आगे बढ़ाते हैं. इससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. ऐसा में आज ही इस आदत को अपना लें. रोज खाना खाने के बाद कुछ देर जरूर टहलें. ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद दौड़ना या कोई भारी व्यायाम नहीं करना है, बल्कि धीरे-धीरे सिर्फ टहलना है.

1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
रात को भोजन करने के बाद थोड़ी देर टहलने के सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पाचन तंत्र को काफी फायदा मिलता है. भोजन आसानी से पचता है. यदि आप पैदल चलते हैं तो पेट और आंतों की सक्रियता बढ़ती है. इससे गैस्ट्रिक एंजाइम तेजी से स्रावित होते हैं. इससे कब्ज जैसी गंभीर समस्या जड़ से खत्म हो जाती है. वैसे लोग जो रात में खाना खाने के बाद नियमित रूप से टहलते हैं, उनमें अपच और भारीपन की शिकायत न के बराबर होती है.

2. डायबिटीज के मरीजों को जरूर करना चाहिए यह काम
रात में डिनर करने के बाद थोड़ी देर टहलना डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. खाना खाने के बाद तुरंत टहलने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है. इससे खून में शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता है. कई रिसर्च में यह बताया गया है कि भोजन के बाद टहलना टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में काफी प्रभावी साबित होती है. टहलने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. 

3. वजन घटाने में सहायक 
यदि आप अपना वजन घटना चाह रहे हैं. पेट की चर्बी को कम करना चाह रहे हैं तो अपनी दिनचर्या में पैदल चलने को शामिल कर लीजिए. खासकर रात में डिनर करने के बाद तो जरूर कुछ देर वॉकिंग कीजिए. टहलने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है.  वॉकिंग शरीर को भोजन से प्राप्त ऊर्जा का सही उपयोग करने में मदद करता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा नहीं हो पाती.

4. मानसिक तनाव से छुटकारा 
यदि आप रात को खाना खाने के बाद थोड़ी देर के लिए छत या गार्डन में जाकर सैर करते हैं तो यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है.  ऐसा करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव और चिंता को कम करता है. रात में डिनर करने के बाद शुद्ध हवा में टहलने से दिमाग शांत होता है. इससे आपको जल्दी और अच्छी नींद आती है. अनिद्रा के मरीजों के लिए खाना खाने के बाद टहलना रामबाण इलाज है.

5. आप रहते हैं ऊर्जावान
यदि पाचन तंत्र ठीक है.  नींद सही से आती है तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपने आप बढ़ जाती है. टहलने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और आप अगले दिन अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं.  ऐसे में आप रात में खाना खाने के बाद थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन वॉकिंग जरूर कीजिए. इससे न आपकी सिर्फ उम्र  बढ़ेगी बल्कि आपके शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलेगी.

6. हार्ट के लिए बेहतर 
यदि आप रात में डिनर करने के बाद नियमित रूप से टहलते हैं तो इससे दिल की सेहत बेहतरीन रहती है. टहलने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.  बेहतर रक्त प्रवाह धमनियों को स्वस्थ रखता है, जिससे हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है. हार्ट को फिट रखना है तो आज से ही डिनर करने के बाद टहलना शुरू कर दीजिए. 

 

Read more!

RECOMMENDED