Advertisement

कोरोनावायरस अपडेट: भारत में सामने आए कोविड-19 के 1,41,986 नए मामले, हर दिन बढ़ रहे हैं मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि भारत में एक दिन में 1,41,986 नए कोरोनोवायरस मामले मिले हैं और इसके बाद कुल मामले 3,53,68,372 हो गए हैं. जिनमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 3,071 मामले शामिल हैं. 

Representational Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 09 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST
  • सामने आए ओमिक्रॉन वेरिएंट के 3,071 मामले
  • 285 लोगों की हो चुकी है मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि भारत में एक दिन में 1,41,986 नए कोरोनोवायरस मामले मिले हैं और इसके बाद कुल मामले 3,53,68,372 हो गए हैं. जिनमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 3,071 मामले शामिल हैं. 

मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार ओमिक्रॉन वेरिएंट के 3,071 मामलों में से 1,203 मरीज ठीक हो गए हैं या माइग्रेट हो गए हैं. 

महाराष्ट्र में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या: 

महाराष्ट्र में शनिवार को 41,434 नए कोविड मामले दर्ज किए गए और इस कारण राज्य में नए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं. ओमिक्रॉन वेरिएंट दिन-प्रतिदिन देश में पांव पसारते जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 13 लोगों की मौत हुई है जिनमें से पांच मुंबई में थे. देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटों में 20,318 मामले दर्ज हुए हैं. 

दिल्ली में 20,181 नए कोविड मामले सामने आये हैं. साथ ही दिल्ली में भी पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हुई है. 

इसलिए एक्सपर्ट्स द्वारा बार-बार चेतवानी दी जा रही है कि कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है. जितना हो सके अपने घरों में रहें और बाहर निकलते समय मास्क लगाएं, पब्लिक में दो गज की दूरी बनाए रखें और बार-बार हाथों को साबुन से धोएं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement