डॉक्टर आमतौर पर उन लोगों को वजन बढ़ाने की सलाह देते हैं, जिनका वजन लगातार बहुत कम होता जा रहा है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आपको अपनी डाइट में हाई कैलोरी फूड प्रोडक्ट्स शामिल करें, जिनसे आपके अंदर कमजोरी नहीं आइगी और आपका शरीर भी फिट रहेगा.
तो आइए आपको बतातें हैं पांच ऐसे फूड्स जो आपके लिए होंगे फायदेमंद
1- अंडे और केले
केला और अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर तब, जब आपको अपना वजन बढ़ाना हो. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है. आप इसे वर्कआउट करने के बाद खा सकते हैं. अंडे को प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है तो वहीं, केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है.
2- दूध और ड्राई फ्रूट्स
दूध और ड्राई फ्रूट्स के आप रोज खा सकते हैं. इससे आपको काफी प्रोटीन मिलेगा. हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि दूध के साथ यदि आप ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके एक-साथ सेवन करते हैं तो आप हेल्थी रहते हैं और आपका वजन भी सही मात्रा में बढ़ता है.
3- बनाना शेक
वजन बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा कैलोरी की जरूरत है और सबसे ज्यादा कैलोरी आम और केले में होती है. गर्मियों में आम लोग पसंद भी करते हैं. आप इसका शेक बनाकर पी सकते हैं. तीन केले और एक आम का शेक आपको हर दिन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
4- पीनट बटर और घी
पीनट बटर को आप ब्रेड में लगाकर या रोटी के साथ खा सकते हैं. इसे आप रोजाना दो चम्मच भी खाएंगे तो आपको एक महीने में असर देखने को मिलेगा. घी और पीनट बटर को अपनी डाइट में शामिल कर आप अपना वजन आसानी से बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें :