यदि आपके शरीर में खून की कमी है और हमेशा थकान रहता है तो आप एक जूस को पीकर अपनी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं. डॉक्टर भी इस जूस को पीने की सलाह देते हैं. यह जूस है चुकंदर का. चुकंदर का जिस तरह देखने में लाल होता है, उसी तरह यह लाल खून को भी बढ़ा देता है. चुकंदर का जूस हर दिन पीने के बाद आपके नस-नस में जेट की तरह ब्लड दौड़ने लगेगा.
आपको मालूम हो कि चुकंदर में विटामिन C, आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने की प्रक्रिया को सपोर्ट करते हैं. चुकंदर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलता है. आपको मालूम हो कि यदि आपको कोई बड़ी बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही चुकंदर जूस का सेवन करें.
चुकंदर के जूस पीने के इतने फायदे
1. चुकंदर का जूस शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है.
2. चुकंदर का जूस हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक है.
3. चुकंदर का जूस कमजोरी और थकान को दूर करता है.
4. चुकंदर का जूस शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.
5. चुकंदर का जूस स्किन को ग्लोइंग बनाता है.
6. चुकंदर का जूस इम्यूनिटी मजबूत करता है.
ऐसे बनाएं चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को पानी में अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इन टुकड़ों को मिक्सर में पानी के साथ पीसें और छानकर इसमें थोड़ा नींबू रस मिला लें. इसके बाद इस चुकंदर के जूस को पी जाएं. ध्यान रखें कि इसे ताजा पीएंगे तो शरीर को अधिक फायदा मिलेगा.
चुकंदर का जूस कब पिएं
चुकंदर का जूस सुबह के समय खाली पेट या नाश्ते के बाद पी सकते हैं. यह समय इस जूस के पीने के लिए लिए सबसे बेहतर माना जाता है. आप चुकंदर जूस का सप्ताह में रोज या चार-पांच दिन कर सकते हैं. चुकंदर में हाई नाइट्रेट होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है. यह ब्लड वैसल्स में ब्लड फ्लो को तेज कर देता है. चुकंदर का जूस तुरंत एनर्जी देता है, इसी के चलते अधिकतर एथलीट पहले चुकंदर का जूस पीते हैं, इससे ब्लड फ्लो तेज हो जाता है. इसके कारण खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं. चुकंदर का जूस पीने वालों को कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा. आपको मालूम हो कि जरूरत से ज्यादा चुकंदर का जूस पीने से कभी-कभार नुकसान भी हो सकता है. लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही चुकंदर का जूस पीना चाहिए.