शरीर यदि ताकतवर है तो कई बीमारियां पास तक नहीं फटकती हैं. ताकत और स्टेमिना के बिना शरीर एक तरह से हड्डियों का ढांचा महसूर होता है. यदि आप दूबले-पतले और कमजोर हैं तो परेशान न हों, आप पहलवान जैसी ताकतवर बॉडी बनाने के लिए कुछ चीजों को भिगोकर खा सकते हैं. इन्हें खाने पर 10 से 15 दिनों में आपके शरीर में फर्क दिखने लगेगा. आइए जानते हैं किन-किन चीजों को भिगोकर खाने से ताकत बढ़ती है.
इन 8 चीजों को भिगोकर खाएं... फिर देखें कमाल
यदि आपको अपने शरीर को घोड़े जैसा ताकतवर और पहलवान जैसा फौलादी बनाना है तो सबसे पहले आपको 8 चीजों चना, मूंग दाल, किशमिश, बादाम, मुनक्का, अखरोट, अंजीर और खजूर को जुटाना होगा. अब आपको एक मुट्ठी चना, एक मुट्ठी मूंग दाल, आधी मुट्ठी किशमिश, 5-10 बादाम, 15-20 मुनक्का, दो अखरोट, दो अंजीर और दो खजूर को रात में पानी में भिगकर रखना होगा. सुबह में इस पानी में से आठों चीजों को बाहर निकाल लें और पानी को पी जाएं. इसके बाद धीरे-धीरे इन आठों चीजों को खाएं. इनको कुछ दिनों तक खाने से शरीर में ताकत भर जाएगी. इनको खाने से मसल्स और हड्डियां जहां मजबूत होंगी वहीं, खून, एनर्जी और स्टेमिना की कमी नहीं रह जाएगी.
1. चना और मूंग
चना और मूंग खाने से शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व मिलते हैं. इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. चना और मूंग को पानी में भिगोकर खाने के बाद इन्हें पचने में आसानी होती है. चना और मूंग के अंदर फैट की मात्रा नहीं होती है. इससे न सिर्फ यह हमारी मसल्स बढ़ती है बल्कि पतलापन भी दूर हो जाता है.
2. बादाम और अखरोट
बादाम और अखरोट खाने की डॉक्टर भी सलाह देते हैं. इन दोनों को खाने से शरीर को प्रोटीन और ओमेगा फैटी एसिड मिलता है. बादाम और अखरोट खाने से दिमाग भी तेज होता है. इन्हें खाने से याददाश्त बढ़ती है और मानसिक कमजोरी दूर होती है. यह ड्राई फ्रूट हमाले दिल को भी स्वस्थ रखता है. बादाम और अखरोट को भिगोकर चना और मूंग के साथ खाने से शरीर कुछ ही दिनों में मजबूत बन जाएगा.
3. किशमिश, मुनक्का और अंजीर
किशमिश, मुनक्का और अंजीर खाने से शरीर को काफी लाभ मिलता है. ये तीनों ड्राई फ्रूट शरीर तो ताकतवर बनाते हैं. इन्हें खाने से पेट अच्छा रहता है. हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया का खतरा टल जाता है. यदि आपको गैस और कब्ज की परेशानी है तो आपको किशमिश, मुनक्का और अंजीर जरूर खाने चाहिए. इन्हें खाने से पेट की समस्या दूर हो जाएगी.
4. खजूर
खजूर विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. भीगे हुए खजूर खाने से हमारे शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. हर दिन पानी में भिगोकर एक-दो खजूर को खाने से शरीर में तंदरुस्ती आने लगती है. कुछ ही दिनों शरीर पहलवान जैसा मजबूत बन जाएगा. कमजोरी और थकान दूर हो जाएगी.