Glowing Skin Tips: इस तरह से लगाएं आलू, 15 दिन में कोरियन जैसी हो जाएगी स्किन

अगर आप अपने चेहरे की स्किन कोरियन जैसी चाहते हैं तो इसको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं. आलू की इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो कर सकता है. बस इसको लगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए.

How to get Korean-like skin
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

आजकल लोग खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उनकी स्किन में वो चमक नहीं आ पाती, जो वो चाहते हैं. चेहरे की स्किन को कोरियन जैसी चमकदार बनाने के लिए आलू की मदद ली जा सकती है. आलू का रस त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. चेहरे पर लगाने के लिए आलू को घर पर तैयार किया जा सकता है और कोरियन जैसी ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है.

चेहरे के लिए आलू के रस के फायदे-
आलू का रस आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा यह स्किन को हल्का और चमकदार दिखाने में भी मददगार माना जाता है. कई लोग इसे प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन में नमी बनी रहती है. मुंहासों से जुड़ी सूजन को कम करने और रोमछिद्रों को टाइट करने में भी आलू के रस के फायदे बताए जाते हैं. ये जिद्दी टैन और काले धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है.

आलू के छिलके में भी छुपा है फायदा-
आलू के छिलके में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए अगर आप स्किन केयर के लिए आलू का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो छिलके को पूरी तरह फेंकने के बजाय सही तरीके से इस्तेमाल करने पर विचार कर सकते हैं.

आलू का फेस मास्क बनाने का तरीका-
घर पर आलू का फेस पैक बनाना बेहद आसान है. इसके लिए 3 बड़े आलू लेना चाहिए. इससे रस निकाल लेना चाहिए और इसे दो बड़े चम्मच शहद में अच्छी तरह से मिलाना चाहिए. इसके बाद ये लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसे चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं और हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए. इसे 15 मिनट तक चेहरे पर रहने दें, उसके बाद इसे साफ पानी से धो लें.

15 दिन में चमकेगा चेहरा-
इस फेस पैक का इस्तेमाल रोजाना करने से असर दिखता है. अगर लगातार कम से कम 15 दिनों तक इस फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो आपका चेहरा कोरियन लड़कियों जैसी हो जाएगी. इस फेस पैक के इस्तेमाल से दाग-धब्बे, सनबर्न, फाइन लाइन्स और बेजान त्वचा में सुधार होगा. हालांकि इसके साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और सही लाइफस्टाइल भी होना चाहिए. इसका असर बिना ये संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED