Advertisement

12 से 14 साल के बच्चों के लिए शुरू हुआ वैक्सीनेशन ड्राइव, जानिए जरूरी बातें

Corona Vaccination For Children: बताया जा रहा है कि पहले 60 या इससे ज्यादा आयु वर्ग के उन्हीं लोगों को यह प्रिकॉशन डोज दी जा रही थी, जो गंभीर रोगों से पीड़ित थे. हालांकि, अब प्रिकॉशन डोज के लिए को-मॉर्बिटी यानी गंभीर रोगों की शर्त को हटा दिया गया है. साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि केंद्र ने वैज्ञानिकों से विचार विमर्श के बाद 12 से 14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है.

Representative Image (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST
  • आज से 12-14 साल की उम्र के बच्चों को लगेगी वैक्सीन
  • बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स वैक्सीन

Covid Vaccination: आज देशभर में नेशनल वैक्सीनेशन डे (national vaccination day in india) मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर देशभर में 12 से 14 साल तक की उम्र के सभी बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है. आज से ही 60 और इससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग टीके की एहतियाती तीसरी डोज ले सकेंगे. 

बताया जा रहा है कि पहले 60 या इससे ज्यादा आयु वर्ग के उन्हीं लोगों को यह प्रिकॉशन डोज दी जा रही थी, जो गंभीर रोगों से पीड़ित थे. हालांकि, अब प्रिकॉशन डोज के लिए को-मॉर्बिटी यानी गंभीर रोगों की शर्त को हटा दिया गया है. 

साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि केंद्र ने वैज्ञानिकों से विचार विमर्श के बाद 12 से 14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है. वहीं, 15+ आयु वर्ग के बच्चों के लिए पहले ही अभियान चल रहा है. 

12 से 14 साल के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स वैक्सीन:

सरकार का कहना है कि 12 से 14 साल के बच्चों को सिर्फ हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई. कंपनी की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगेगी. इस वैक्सीन का ट्रायल कोविड-19 के बीटा और डेल्टा वेरिएंट पर हुआ है. यह वैक्सीन 90% तक बचाव में कारगर है. 

क्या हैं गाइडलाइन:

प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है जिसके मुताबिक बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन Corbevax की दो खुराक 12 से 14 साल के बच्चों को 28 दिनों के अंतराल पर दी जाएगी. मतलब दोनों वैक्सीन के दोनों डोज में 28 दिन का अंतराल रहेगा. 

केंद्र ने यह गाइडलाइन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दी है. 

जरुरी बातें:

  • केंद्र ने बताया है कि टीके के लिए 12 साल की उम्र पूरी होनी चाहिए.
  • आज टीका लगवाना है, तो जन्मतिथि 16 मार्च 2010 के बाद की न हो.
  • देश में 12 से 14 साल के 7.11 करोड़ बच्चे हैं.
  • पहले की तरह बच्चों के लिए भी कोविन पोर्टल www.cowin gov.in या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • एक मोबाइल नंबर पर 4 बच्चों का नाम दर्ज हो सकता है.
  • इन बच्चों को भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी.
     

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement