सुबह दिन की शुरआत होती है, ऐसे में इस शुरुआत को सही आदतों के साथ करना चाहिए, ऐसा करने से आपका दिन बेहतर बन सकता है. लेकिन कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जिन्हें लोग रोज बिना सोचे करते हैं, साथ ही उन्हें पता भी नहीं कि इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है. अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इन आदतों को अपनाएं, इनका असर आपकी किडनी की हेल्थ को बेहतर बना सकता है.
सुबह की शुरुआत करें पानी के साथ
रातभर सोने के दौरान शरीर को पानी नहीं मिलता. ऐसे में सुबह हल्की पानी की कमी हो सकती है. इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पीना बेहतर है. कई लोग सुबह पानी की जगह सीधे चाय या कॉफी पीते हैं. इस आदत को बदलकर दिन की शुरुआत पानी से की जा सकती है.
पेशाब को ज्यादा देर तक रोकना
रातभर पर बाथरूम नहीं जाते हैं, जिसके चलते पेशाब शरीर में जमा होता है. इसलिए के समय ब्लैडर को खाली करना जरूरी है. उठने के बाद लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत सही नहीं है. केवल सुबह ही नहीं, बल्कि दिनभर भी लंबे समय तक पेशाब रोकने से बचने की सलाह दी है.
क्यों खाली पेट न लें दर्द की दवा
कई लोग सिरदर्द या शरीर में दर्द होने पर सुबह खाली पेट ही दर्द की दवा ले लेते हैं. ऐसा करने से दर्द की दवाओं का गलत या ज्यादा इस्तेमाल किडनी पर असर डाल सकता है. इसलिए किसी भी दवा को डॉक्टर की सलाह और उसके निर्देश के अनुसार ही लेना चाहिए.
एक्सरसाइज के बाद पानी जरूर पीएं
सुबह एक्सरसाइज करना अच्छी आदत है. लेकिन व्यायाम के दौरान पसीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसके बाद पानी न पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. इसलिए वर्कआउट के बाद शरीर में पानी की कमी पूरी करना जरूरी है.
सुबह के समय नाश्ता न करना
बिजी होने या वजन कम करने के लिए कुछ लोग नाश्ता छोड़ देते हैं. डॉक्टर के अनुसार इससे बाद में ज्यादा नमक वाले स्नैक्स खाने की आदत बढ़ सकती है. इसलिए सुबह बैलेंस्ड और हेल्दी नाश्ता करना बेहतर है.
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
सुबह पानी पीना, पेशाब न रोकना, बिना सलाह दवा न लेना, एक्सरसाइज के बाद पानी पीना और पौष्टिक नाश्ता करना रोज की अच्छी आदतें हो सकती हैं. अगर किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है या दवाएं चल रही हैं, तो अपनी दिनचर्या में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.